चक्र

चक्र meaning in hindi


[सं-पु.] - 

1. घूमने वाली वस्तुपहिया

 2. वृत्ताकार पथ; परिधि 

3. परिक्रमाचक्कर 

4. समय व समाज के संदर्भ में वह अवधि जिसमें कुछ घटित हो और भविष्य में उसकी पुनरावृत्ति हो 

5. (पुराण) एक प्राचीन अस्त्र या हथियार, जैसे- विष्णु का चक्र; सुदर्शनचक्र 

6. गोल दायरागिरदावृत्त

7. नदी या समुद्र में उठने वाली भँवर 

8. वीरतापरक कार्यों एवं अदम्य साहस के लिए सैनिकों को दिया जाने वालापदक, जैसे- परमवीरचक्र, अशोकचक्र आदि 

9. बंदूक द्वारागोली चलाने का चरण; (राउंड) 

10(हठयोग) शरीर में विशिष्ट सात स्थान जिन्हें साधना के दौरान साधक की कुंडलिनी पार करती है- मूलाधारस्वाधिष्ठानमणिपूरअनाहतविशुद्धआज्ञा और सहस्त्रार 

11. हथेलियों और पदतल की वृत्ताकार रेखाएँ 

12. साज़िश; छल; षड्यंत्र 

13. (ज्योतिष) मीनमेषतुला आदि बारह राशियों का समूह। 

चक्रक मतलब
[वि.] - जो चक्र या पहिए के आकार का हो; गोल; वृत्ताकार। [सं-पु.] 1. मध्यकाल में युद्ध का एक तरीका 2. साँप की एक जाति। 

चक्रगति मतलब
[सं-स्त्री.] - चक्राकार गति; गोल-गोल घूमना; केंद्र के चारों तरफ़ घूमने की अवस्था, जैसे- चक्र प्रति मिनट। 

चक्रण मतलब
[सं-पु.] - 1. चक्कर या किसी वृत्त में घूमना 2. घेरा; परिक्रमा। 

चक्रधर मतलब
[सं-पु.] - 1. (पुराण) सुदर्शन चक्र धारण करने वाले विष्णु; कृष्ण 2. साँप। [वि.] चक्र धारण करने वाला; चक्रधारी। 

चक्रनाभि मतलब
[सं-स्त्री.] - चक्र या वृत्त का केंद्रबिंदु; मध्यबिंदु। 

चक्रपूजा मतलब
[सं-स्त्री.] - तांत्रिकों द्वारा की जाने वाली एक प्रकार की पूजा। 

चक्रपाणि मतलब
[सं-पु.] - वह जो हाथ में चक्र धारण करता हो; विष्णु।


Comments

Popular posts from this blog

जानें स्टोर कीपर बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

Inventory Management Mein “Stock Summary Report” Aapki Madad Kaise Karta Hai

Inscription on Asoka pillar at Rummindei [Lumbini]