जानें स्टोर कीपर बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?
Job description
Roles and Responsibilities
- Profit & Loss Management
- Manpower Planning
- MCIP Assets, Fixed and Movable Assets Management
- HR Coordination, Recruitment & Training
- Attrition & Absenteeism Management
- Security & Housekeeping Management
- Sales collection, Petty Cash Management (Petrol & Food Reimbursement & Expenses Approvals)
- Stock Indent Management
- Inward and Return Management
- On time Picking and Last Mile Delivery Management
- Inventory Management
- Transport and Logistics Management
- Mandatory Registers and Records Maintenance
- MIS Reporting and Record Maintenance
- Project Initiations, Innovations to improve efficiency
- Work Environment and safety management
- Process adherence- 100%
Desired Candidate Profile
- Preference will be given to FMCG and retail Background
- Interested one's can share their profiles at esha.tyagi@bigbasket.com
Perks and Benefits
- Best in the Industry
जानें स्टोर कीपर बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?

स्टोर कीपर का पद केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, रक्षा सेनाओं, अर्ध-सैनिक बलों, अस्पतालों, आदि के अंतर्गत भंडारण विभाग में सहायक कर्मचारी के तौर पर होता है. स्टोर कीपर का पद संबंधित विभाग की रिक्ति के अनुसार तृतीय श्रेणी (ग्रुप सी) के कर्मचारी के रूप निर्धारित होता है. स्टोर कीपर का कार्य होता है कि वह भंडारण विभाग में स्टोर के रख-रखाव से जुड़े कार्यों का निष्पादन वरिष्ठ अधिकारियों (जैसे- भंडारण अधिकारी, स्टोर इंचार्ज, आदि) के निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करे. स्टोर में सामग्रियों की मौजूदगी सुनिश्चित करना, कमी की स्थिति में मांग जारी करना, स्टोर की देख-भाल, आदि के संबंध में सभी प्रकार के कार्य़ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित गाइडलाइंस के अनुसार करे. इस प्रकार स्टोर कीपर को स्टोर विभागीय क्रियान्वयन स्तर का सहायक कर्मचारी माना जाता है.
स्टोर कीपर की भूमिका भंडारण विभाग में आवश्यक सामग्रियों से जुड़े कार्यों के संचालन के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसलिए स्टोर कीपर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स में से जरूरी है कि आपको स्टोर में सामग्रियों के रख-रखाव से जुड़े कार्यों एवं दायित्वों का पूरी जानकारी हो, विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्यों को तय-सीमा में निपटाने में पारंगत होना चाहिए और संबंधित कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को चलाने में सक्षम होना चाहिए.
स्टोर कीपर के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?
स्टोर कीपर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्टोर एवं क्रय में प्रमाण-पत्र या डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए. जबकि स्टोर ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक और सामग्री प्रबंधन या क्रय एवं भंडार से संबंधित किसी अन्य विषय में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए.
स्टोर कीपर बनने के लिए निम्नलिखित योग्यता रखने वाल उम्मीदवारों को वरीयता दी जाती है –
- स्टोर रख-रखाव से जुड़े कार्यों का अनुभव.
- स्टोर / भंडारण से संबंधित कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर कार्य करने में निपुणता.
स्टोर कीपर के लिए कितनी है आयु सीमा?
स्टोर कीपर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 25 वर्ष के बीच हो. हालांकि, कुछ संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष या अधिक भी हो सकती है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है.
स्टोर कीपर के लिए चयन प्रक्रिया
स्टोर कीपर के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरवयू के आधार पर किया जाता है. हालांकि, रिक्तियों के अनुरूप यदि कम संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं तो संबंधित संस्थान उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शैक्षणिक रिकॉर्ड और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर ही कर सकता है.
कितनी मिलती है स्टोर कीपर को सैलरी?
स्टोर कीपर के पद पर सातवें वेतन आयोग के पे-बैंड 1 रु 5200-20200 + ग्रेड पे रु. 2400 के अनुरूप वेतन दिया जाता है. जिन संस्थानों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जा चुका है वहां समकक्ष लेवल 4 के अनुरूप सैलरी दी जाती है. वहीं, राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में वेतनमान संबंधित राज्य के समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार दिया जाता है जो कि राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है.
स्टोर कीपर की कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?
स्टोर कीपर का पद केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, रक्षा सेनाओं, अर्ध-सैनिक बलों, अस्पतालों, आदि में होने के कारण इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर इन्हीं संस्थानों में समय-समय पर निकलती रहती हैं. इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है.
Comments
Post a Comment